Raybareli news: बिना मान्यता चल रहे स्कूल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, प्रियदर्शनी पब्लिक स्कूल कराया बंद।

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। जनपद में बिना मान्यता संचालित हो रहे विद्यालयों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह के निर्देशन में खंड शिक्षा अधिकारी राही बृजलाल ने पुलिस बल की मौजूदगी में बिना मान्यता संचालित प्रियदर्शनी पब्लिक स्कूल को बंद करा दिया।

बताया जा रहा है कि यह विद्यालय काफी समय से बिना विभागीय मान्यता के संचालित किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग की टीम ने जांच की, जिसमें विद्यालय के पास आवश्यक मान्यता संबंधी दस्तावेज नहीं पाए गए। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूल संचालन पर रोक लगा दी।अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनपद में बिना मान्यता चल रहे अन्य विद्यालयों की भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित स्कूलों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related posts