खेल, संगीत, कला और साहित्य की विश्वस्तरीय शिक्षा का बनेगा केंद्र।
जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा
रायबरेली।लखनऊ राजधानी के इटौंजा तहसील अंतर्गत बख्शी का तालाब क्षेत्र में नीरू मेमोरियल सोसायटी द्वारा संचालित होने वाले ज्ञानशिला विश्वविद्यालय का विधि-विधान से नींव पूजन सम्पन्न हुआ विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का शुभारंभ सोसायटी की अध्यक्ष एवं सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की संस्थापक डॉ॰ पुष्पलता अग्रवाल ने अपने पुत्र अनिल अग्रवाल के साथ किया।
इस अवसर पर परिवार के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।ज्ञानशिला विश्वविद्यालय के चेयरमैन एवं चांसलर अनिल अग्रवाल ने कहा कि यह विश्वविद्यालय देश का एक विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान बनेगा, जहां खेलों के साथ-साथ संगीत, कला एवं साहित्य की उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कोर्सेज, स्पोर्ट्स वोकेशनल कोर्सेज एवं स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि यहां से प्रशिक्षित खिलाड़ी देश के लिए ओलंपिक, एशियन एवं कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीत सकें।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी कराई जाएगी। उनका सपना है कि ज्ञानशिला विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं देश के लिए कम से कम दस स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन करें।
अनिल अग्रवाल ने अपनी धर्मपत्नी नम्रता अग्रवाल एवं बच्चों सलोनी सृजन और नक्षत्र के साथ नींव पूजन में भाग लिया तथा अपनी बहन नीरू की स्मृति में बनने वाले इस विश्वविद्यालय के शीघ्र निर्माण का संकल्प दोहराया। उन्होंने बताया कि इसी परिसर में एक विश्वस्तरीय आवासीय विद्यालय भी बनाया जाएगा, जहां छह वर्ष की आयु से ही बच्चों को खेलों के लिए तैयार किया जाएगा।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गढ़ा वीरपाल यादव, इटौंजा थाना प्रभारी सोबरन सिंह, मनीष सिंह, मुदित अग्रवाल, पूर्व प्रधान कुलदीप, जगदीश, चंद्रशेखर, मुकेश, अरविंद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य जेड बिल्डर्स के प्रोपराइटर अरीब सिद्दीकी द्वारा कराया जा रहा है, जो सेंट जोसेफ विद्यालय के पूर्व छात्र भी रह चुके हैं।
