धारा लक्ष्य समाचार पत्र
त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। विधानसभा हैदरगढ़ क्षेत्र के त्रिवेदीगंज ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट का पांचवां स्थापना दिवस एवं महात्मा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों ने स्मृति चिन्ह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा केक काटकर स्थापना दिवस मनाया।
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता तथा ब्लॉक अध्यक्ष सचिन पांडे की अगुवाई में ब्लॉक मुख्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ राजेश कुमार विश्वकर्मा, खंड विकास अधिकारी प्रियंका सिंह तथा नहर विभाग के एक्सियन नवनीत कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं, उनके अधिकारों एवं संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन लगातार किसानों की आवाज को बुलंद करने का कार्य कर रही है। संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष प्रेम शंकर वर्मा, जिला सचिव लक्ष्मी नारायण, जिला उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, तहसील अध्यक्ष हैदरगढ़ कुंवर बहादुर सिंह, ब्लॉक महामंत्री अनवर, ब्लॉक उपाध्यक्ष सत्येंद्र रावत, मनोज द्विवेदी, उषा मौर्य, कोमल, रामदुलारे , शिव सिंह, उमा देवी सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किसानों और समर्थकों की भागीदारी देखने को मिली।
