जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) रायबरेली के नवनियुक्त महाप्रबंधक से शनिवार को ओबीसी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक को शुभकामनाएं देते हुए कारखाने के विकास एवं कर्मचारियों के हितों से जुड़े सकारात्मक कार्यों में प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आरेडिका रायबरेली देश के प्रमुख रेल डिब्बा निर्माण कारखानों में शामिल है और इसके विकास के लिए संगठन हमेशा रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा।
इस अवसर पर ओबीसी एसोसिएशन के महासचिव ओमप्रकाश मौर्य, अध्यक्ष रंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष मुनेश कुमार पटेल, संयुक्त सचिव एवं वर्कर क्लब सचिव विनोद कुमार यादव, कार्यालय सचिव रवि प्रकाश वर्मा तथा एडवाइजर नरदेव सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल और महाप्रबंधक के बीच कारखाने के बेहतर संचालन, कर्मचारियों के हित और विकास संबंधी विषयों पर भी चर्चा हुई।
