Varanasi UP…विश्व हिंदू महासंघ भारत का भव्य आयोजन सम्पन्न 

विश्व हिंदू महासंघ भारत का भव्य आयोजन सम्पन्न 

सुंदरकांड पाठ के बाद मासिक समरसता बैठक एवं सहभोज का हुआ आयोजन  

वाराणसी। काशी की पावन धरती पर विश्व हिंदू महासंघ भारत की ओर से 15 मई 2026 शुक्रवार को एक भव्य और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम 5 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में सबसे पहले सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसके पश्चात मासिक समरसता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के समापन पर सभी सदस्यों के साथ सामूहिक सहभोज का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में काशी के साथ-साथ विभिन्न प्रांतों से आए पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वातावरण पूरे समय भक्ति, एकता और समरसता से भरा रहा। संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू महासंघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह उपस्थित रहे। वाराणसी जनपद की ओर से जिला अध्यक्ष चंदन तिवारी ने पूरी व्यवस्था को संभाला।

इसके अलावा केशव सिंह, संतोष सिंह, संतोष सोनकर, विनोद सिंह, रवि प्रताप सिंह, संदीप पाल, मिथलेश, चंदन जायसवाल सहित विश्व हिंदू महासंघ के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे से स्नेहपूर्ण भेंट-मुलाकात की और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। सुंदरकांड पाठ के दौरान माहौल पूरी तरह से आध्यात्मिक रहा, जबकि बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई और समरसता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। सहभोज के दौरान सभी सदस्य एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया, जिससे भाईचारे और समानता का सुंदर संदेश मिला। विश्व हिंदू महासंघ भारत के इस मासिक कार्यक्रम को स्थानीय स्तर पर बेहद सराहा गया और इसे काशी में हिंदू संगठन की एकता का प्रतीक बताया जा रहा है।

इस आयोजन से विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। संगठन भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया गया है।

Related posts