Saharanpur NEWS रंगदारी के आरोप को बताया झूठा, निष्पक्ष जांच की मांग; इशरत राइस मिल के भट्ठी व कथित केमिकल प्लांट की वैधानिकता जांचने की भी अपील

 

 

धारा लक्ष्य समाचार 

सहारनपुर।

अपने ऊपर लगाए गए कथित रंगदारी के आरोप को झूठा बताते हुए धोबी वाला निवासी वसीम पुत्र नईम ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर इशरत राइस मिल में संचालित बताई जा रही लकड़ी सुखाने की भट्ठी एवं कथित केमिकल प्लांट की वैधानिक अनुमतियों, एनओसी तथा सुरक्षा मानकों की संबंधित विभागों से जांच कराने की भी मांग की है।

शिकायती पत्र में वसीम ने बताया कि वह इशरत राइस मिल में कथित रूप से संचालित लकड़ी सुखाने की भट्ठी एवं केमिकल प्लांट के संबंध में संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायत कर रहे हैं। उनका कहना है कि उक्त गतिविधियों के संचालन के लिए आवश्यक एनओसी, अनुमति एवं अन्य वैधानिक स्वीकृतियां प्राप्त हैं या नहीं, इसकी संबंधित विभागों से जांच होना आवश्यक है।

वसीम ने शिकायत में विशेष रूप से बताया कि उक्त फैक्ट्री के बराबर में स्कूल स्थित है और आसपास घनी आबादी भी है। ऐसे में यदि आग लगने, जहरीली गैस या रासायनिक रिसाव, विस्फोट अथवा किसी अन्य औद्योगिक दुर्घटना जैसी स्थिति उत्पन्न होती है तो आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसी संभावित खतरे को देखते हुए उनके द्वारा अधिकारियों से जांच की मांग की गई है।

जनहित में शिकायत करने का दावा

शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके द्वारा की गई शिकायत का उद्देश्य किसी व्यक्ति से धन की मांग करना, व्यक्तिगत लाभ लेना, द्वेष रखना या किसी प्रकार का दबाव बनाना नहीं है। उन्होंने अपनी शिकायत को पूर्णतः जनहित एवं जनसुरक्षा से जुड़ा विषय बताते हुए संबंधित विभागों से मौके प

Related posts