धारा लक्ष्य समाचार
गागलहेड़ी।
थाना क्षेत्र के गांव नागल अहीर में शुक्रवार को श्मशान घाट के समीप एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ की तथा अन्य थानों को भी सूचना दी, लेकिन देर शाम तक महिला की पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच करते हुए महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
