जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत लालगंज रोड पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर से बीते रविवार की देर रात्रि 11: बजे के आसपास एक व्यक्ति नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति चेतन पुत्र राम सुमिरन उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बबुरिया खेड़ा मजरे विशुनपुर, बीते रविवार की देर रात 11:बजे के आसपास कस्बा अंतर्गत स्थित रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर कुछ कर रहा था।
तभी वह अपना नियंत्रण खोते हुए ओवरब्रिज के ऊपर से नीचे आ गिरा, और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में उक्त व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया।
जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानी जाए तो उनका कहना है कि उक्त व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत में था, जिसके कारण वह हादसे का शिकार हुआ है।
