जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रायबरेली से महराजगंज की ओर आ रही एक चलती बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग के गोले में तब्दील हो गई। हालांकि बाइक चला रहे युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। घटना में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के कुसुड़ी सागरपुर निवासी अमन तिवारी अपनी बाइक से किसी काम से रायबरेली गए थे। वापस लौटते समय जैसे ही वह सेनपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, बाइक में तेज लपटें उठने लगीं।
आग लगते ही अमन तिवारी ने तत्काल बाइक सड़क किनारे रोक दी और खुद सुरक्षित दूरी पर हट गए।घटना स्थल पर मौजूद राहगीरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।
घटना के चलते कुछ देर तक सड़क पर लोगों की भीड़ जमा रही और आवागमन भी प्रभावित हुआ। लोगों ने आशंका जताई कि बाइक में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते आग लगी हो सकती है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
महराजगंज कोतवाल जगदीश यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चलती बाइक में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही
