जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेखपुर समोधा गांव में बीते बुधवार की देर रात तकरीबन 9 बजे के आसपास संदिग्धपरिस्थितियों में एक घर नुमा बाड़े में आग लग गई। जिसमें हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित मंगलेश चौरसिया के मुताबिक जहां पर यह आग लगी वह उनका पुराना घर था और वर्तमान समय में वहां पर उनके द्वारा अपने जानवर बांधे जाते थे तथा जानवरों के चारा पानी की भी व्यवस्था इस बाड़े में की गई थी।
साथ ही साथ उनके द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि उन्हें बाड़े के बगल में रहने वाले अन्य ग्रामीणों के द्वारा रात में तकरीबन 9 बजे यह सूचना प्राप्त हुई कि उनके बाड़े में आग लग गई है, जब वह मौके पर पहुंचे तो आग की लपटें उठ रही थी, किसी तरह ग्रामीणों के द्वारा उन्होंने अपने जानवरों को उस बाड़े से बाहर सुरक्षित निकाला और घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीणों के द्वारा कुछ देर में आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक उक्त स्थान पर रखा जानवरों का भूसा व अन्य सामग्री सहित हजारों रुपए का नुकसान हो गया था। फिलहाल पीड़ित के द्वारा घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
