जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डलमऊ रोड स्थित बड़ौदा बैंक के पास हुआ, जहां तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही जगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार घायल बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि मां का उपचार जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
