जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के कोड़रस गांव में उधार सामान न देने पर दलित दुकानदार की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के दबंगों ने दुकानदार हरिश्चंद्र को बेरहमी से पीटा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी पहले भी गांव में दबंगई कर चुके हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।घटना के बाद पीड़ित ने मिल एरिया थाने में शिकायत की,
लेकिन सुनवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। इसके बाद समाजवादी पार्टी नेता देवेंद्र भीमराज सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। मामले में क्षेत्राधिकारी ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
