Haidargadh barabanki: कारखाने से निकलने वाला गंदा पानी दे रहा बीमारियों को दावत

धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी

रिपोर्ट सुधीर शर्मा बाराबंकी

हैदरगढ़ बाराबंकी। स्वीट्स एंड नमकीन की दुकान पर कारखाने का कार्य किया जाता है और इस कारखाने के गोदाम से निकलने वाला गंदा पानी लोगों की जान के लिए मुसीबत बन सकता है जिसमें से दुर्गंध भरी बदबू लोगों को बीमार कर सकती है उसके बावजूद भी शासन प्रशासन बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है।

मामला बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले चौराहे का है जहां पर हैदरगढ़ से .कोठी जाने वाले मार्ग पर हरिश्चंद्र स्वीट्स एंड नमकीन की दुकान है जहां पर लोगों को बैठकर खाने-पीने कीसुविधा मिलती है और इसी की आड़ में खोया ,पनीर, दही, ग्रीन वैली, बर्थडे केक,आदि सामग्री जो दूध से तैयार की जाती है।

लेकिन इससे निकलने वाला गंदा पानी चौराहे की खुली नालियों में बहाया जाता है जो वहां के दुकानदारों और राहगीरों के लिए मुसीबत बना है जिसमें दुर्गंध भरी बदबू के साथ बीमारियां बुलाई जा रही है। लेकिन कोई भी जिम्मेदार इस आर जरा भी ध्यान नही दे रहा है।

दुकान के चारों तरफगंदगी से निकलने वाली मक्खियों बन बन रही है। लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

लोगों ने बताया किफूड विभाग केअधिकारी आते हैं और चाय की चूसकियां लेकर वापस चले जाते हैं लेकिनउन्हें यहां की गंदगी और अव्यवस्थाएं बिल्कुल नहीं दिखाई दे रही हैं ।

Related posts