Raybareli News: ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने क्षेत्र पंचायत निधि से लगभग 50 लाख रुपए की लागत से कराया इंटरलॉकिंग कार्य

ग्रामीणों ने श्री चौधरी को जहां विकास पुरुष का दिया नाम वहीं भूरि भूरि कर रहे प्रशंसा।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महाराजगंज रायबरेली। विकास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा राघवपुर में क्षेत्र पंचायत निधि से इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शुभारंभ महराजगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी उर्फ दद्दा द्वारा ग्रामीणों के सामने फावड़ा लगाकर मंत्रो उच्चारण के साथ ही विधिविधान से शुभारंभ किया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत निधि से 150 मीटर राघवपुर में और 150 मीटर देवी खेड़ा में तथा 230 मीटर करमगंज में इंटरलॉकिंग लगभग 50 लाख रुपए की लागत से कराया गया है मेरा हमेशा से उद्देश्य रहा की क्षेत्र पंचायत निधि से आवंटित धनराशि को क्षेत्र के विकास में खर्च करूं और लगातार यह प्रयास जारी भी है।

जिस जनता ने लगातार मुझ पर और मेरे परिवार पर विश्वास जताते चली आ रही है उस जनता के लिए पूरी तरह से समर्पित हूं और आगे भी रहूंगा। वहीं इस मौके पर मौजूद ग्रामीण अनिल मिश्रा अतुल द्विवेदी सुधीर शुक्ला प्रसून शुक्ला अनुज द्विवेदी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी जाकिर हुसैन व अन्य से जब बात की गई।

तो उन्होंने बताया कि श्री चौधरी के पिताजी स्वर्गीय राम शंकर चौधरी ने भी अपने जीवन काल में हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए ही अग्रसर रहे और लगातार कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख आदि पदों को सुशोभित किया और क्षेत्र की जनता के प्रति यह परिवार सदैव समर्पित रहा सुख हो दुख हो विकास कार्य हो या कोई अन्य सभी के प्रति इन लोगों कीसदैव अग्रणी भूमिका रही।

तभी तो क्षेत्र की जनता इस परिवार पर आंख मूंदकर जहां विस्वास करती है वहीं हमेशा साथ खडी रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बीच में तीन पंचवर्षीय अलग-अलग लोगों ने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया लेकिन विकास के नाम पर सिर्फ अपना विकास किया जनता से वोट लेकर जनता को सिर्फ ठगने का कार्य किया।भविष्य मेंजनता ऐसे छंदमभेषी लोगों को नकारेगी।

श्री चौधरी के द्वारा कराये गये ग्राम में विकास कार्य की ग्रामीण भूरि भूरि प्रशंसा एवं सराहना कर रहे है।

Related posts