जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गदागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गदागंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1200 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, 25 मई 2026 को थाना गदागंज पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर महामाया चौराहे के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 1200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमाशंकर पुत्र शिवभजन निवासी ग्राम गोविंदपुर माधव थाना गदागंज जनपद रायबरेली के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गदागंज में मु0अ0सं0-63/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
