जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज, रायबरेली। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर नगर क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। मंदिरों में पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ और हनुमान जी के जयकारों के बीच नगर के विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।रायबरेली रोड स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में पवन साहू द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन कराया गया।
वहीं जसवंत्री देवी मंदिर परिसर में किन्नर अंगूरी बुआ ने विधि-विधान से हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम में पलक, गोपी, नीभा, खुशी और विष्णु सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
शांति नगर स्थित हनुमान मंदिर में जगजीत सिंह द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण कराया गया। इसके अलावा बछरावां रोड निवासी दिनेश उर्फ भल्लू ठेकेदार के सहयोग से भी बड़े स्तर पर भंडारे का आयोजन हुआ।भंडारों में श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी, छोला-चावल, कढ़ी समेत विभिन्न प्रसाद वितरित किए गए। इस अवसर पर श्याम सुंदर भारती, प्रभात साहू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद
