धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र की चौकी थुलेडी अंतर्गत घुरौना गांव में बीते 6 अक्टूबर को दिनों नाली के विवाद में हुई भगवानदीन की हत्या के मामले में मृतक के गांव वालेऔर उसके परिजनों से मिलने पहुंच रहे विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेताओं को लेकर ग्रामीणों के आक्रोश का एक वीडियो बृहस्पतिवार को तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
जिसमें ग्रामीणों के द्वारा साफ तौर पर यह कहते हुआ सुना जा सकता है कि नेता आते हैं और भाषण देकर चले जाते हैं परंतु न्याय दिलाने की बात कोई नहीं करता,सभी अपनी-अपनी राजनीति चमकाने में जुटे हुए हैं।
उक्त गांव के ग्रामीणों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर हड़कंप मचा रहा है और जगह-जगह विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता जो शवों पर अपनी राजनीतिक चमकाने के लिए पहुंच जाते हैंउनके मुंह पर तमाचा भी कसता हुआ नजर आ रहा है।
फिलहाल गुरुवार की दोपहर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
