खेत में पशु चराने को लेकर विवाद, मां-बेटों पर लाठी-रॉड से हमला तीन लोग घायल, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज/रायबरेली। थाना महराजगंज क्षेत्र के खैरा गांव में खेत में जानवर चराने के दौरान विवाद को लेकर एक परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित संजय की तहरीर के अनुसार, 6 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे वह अपनी मां प्रेमा और भाई मुकेश के साथ खेतों में जानवर चरा रहा था। इसी दौरान गांव के ही रामखेलावन पुत्र राम आसरे, उसके पुत्र अजय व विजय, अशोक पुत्र प्यारेलाल तथा कुछ अज्ञात लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर मौके पर पहुंचे।

आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए प्रेमा और मुकेश पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दोनों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। बीच-बचाव के दौरान संजय के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह भी घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।संजय ने 7 अक्टूबर को थाना महराजगंज में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related posts