Raybareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार पलटी, पांच घायल।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली।जगतपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर वाराणसी जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।दुर्घटना में कार सवार प्रियंका मिश्रा, मीरा मिश्रा, मनोज मिश्रा, अक्षिता मिश्रा समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही जगतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर पहुंचाया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि एक घायल को बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है।

Related posts