Raybareli News: सलोन विधायक अशोक कुमार ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेल मा० विधायक सलोन अशोक कुमार ने विकास खण्ड राही परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्थापित किए गए नए कीर्तिमानों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस अवसर पर मा० विधायक ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए मा० विधायक ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु समर्पित हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिकतम लाभ उठाएं।

प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया, जिससे आमजन को सरकार की नीतियों एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त हो रही है।

इस अवसर पर अति० जिला सूचना अधिकारी कौशलेन्द्र सिंह जसहित सूचना विभाग के कर्मचारीगण व मीडिया संस्थान के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

Related posts