Raybareli News: चोरों ने करीब 8 लाख के जेवरात व लाखों की नगदी लेकर चंपत गांव में दहशत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत उस समय हड़कंप मच गया जब बैंती गांव में एक घर में जीने के रास्ते आंगन में उतरकर घर में दाखिल हुए बेखौफ चोरों ने करीब आठ लाख रुपए की सोने-चांदी की ज्वेलरी एवं 1 लाख 25000 रुपये नगदी पार कर दिए। जानकारी के अनुसार बीती रात विष्णु कुमार बाजपेई अपने परिवार के साथ कूलर लगाकर आंगन में लेटे हुए थे।

गुरुवार की भोर 4:30 बजे जब उनकी नींद खुली और उन्होंने लाइट जलाई तो देखा अन्दर कमरे का ताला गायब था, दरवाजा बन्द था। जिसके बाद उन्होंने पत्नी को जगाकर पूछा तो पत्नी ने बताया कि ताला बन्द किया था। जब दम्पति ने दरवाजा खोल कर कमरे के अन्दर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। अन्दर सारा सामान बिखरा पड़ा था,

गोदरेज अलमारी और उसके लाकर का लॉक टूटा था। पीड़ित ने बताया कि लॉकर में रखी सोने-चांदी की करीब आठ लाख की ज्वेलरी और हैंडबैग सहित उसमें रखे 125000 नगदी और अभिलेख गायब थेपीड़ित ने बताया कि आगामी 21 जून को उनकी भतीजी की गोद भराई है जिसके लिए उन्होंने अपनी एलआईसी की पॉलिसी तुडवाई थी

जिससे उन्हे 85000 रुपए प्राप्त हुए थे,वहीं 40000 रुपए के सफेदा के पेंड़ बेंचे थे जिसका पैसा अलमारी के अन्दर हैंडबैग में रखे थे। चोरी की सूचना उन्होंने तुरन्त डायल 112 नम्बर पर दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने थाने को सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि पीआरबी पुलिस के साथ ही थाने से आई उप निरीक्षक मनीषा पटेल, कांस्टेबल मुकेश कुमार ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और प्रार्थना पत्र देने के लिए थाने बुलाया।

मामले में शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts