Raybareli News: पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे और जान से मारने की धमकी से पीड़ित दिव्यांग ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। ऊँचाहार तहसील के पट्टी रहस गाँव कैथवल निवासी संदीप कुमार नामक एक 100% दृष्टिबाधित दिव्यांग व्यक्ति ने स्थानीय प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। संदीप ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में अपनी पैतृक भूमि पर दरवाजा के सामने सहन की भूमि पर अवैध कब्जे और जान से मारने की धमकियों का गंभीर मामला उठाया है।क्या है पूरा मामला?

संदीप कुमार का कहना है कि गाँव कैथवल में स्थित उनकी पैतृक भूमि पर पिछले 50 वर्षों से उनके परिवार का कब्जा रहा है। आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति का लाभ उठाकर विपक्षियों ने उनके घर के मुख्य द्वार के सामने अवैध दीवार खड़ी कर दी है, जिससे उनका रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।

एक दृष्टिबाधित व्यक्ति होने के कारण, घर से बाहर निकलना उनके लिए असंभव हो गया है और उन्हें दैनिक जीवन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।धमकी और मानसिक उत्पीड़न का आरोपपीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने इस अवैध निर्माण का विरोध किया, तो विपक्षियों ने उन्हें अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

संदीप ने कहा, “विपक्षी हमें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और दिव्यंगाजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधानों का उल्लंघन कर रहे हैं।”

प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल

संदीप ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 28 मई को थाना ऊँचाहार और तहसील कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि पुलिस उल्टा उन पर ही विपक्षी के पक्ष में समझौता करने का दबाव बना रही है।पीड़ित की मांगसंदीप कुमार ने प्रशासन से निम्नलिखित माँगें की हैं ।तत्काल राजस्व और पुलिस की एक संयुक्त टीम भेजकर मौके की जाँच की जाए।अवैध दीवार को ढहाकर रास्ता खुलवाया जाए।

आरोपी राहुल कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।दिव्यांग होने के नाते उनकी और उनके परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है, और पीड़ित व्यक्ति ने अपनी सुरक्षा और अधिकारों के लिए उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की माँग की है।

Related posts