Saharanpur NEWS समाजवादी कार्यालय पर पहुंचे शामली एमएलसी एवं पूर्व सपा मंत्री किरण पाल कश्यप

 

धारा लक्ष्य समाचार
सहारनपुर।
अम्बाला रोड स्थित समाजवादी कार्यालय पहुंचे शामली एमएलसी एवं पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात एमएलसी का काफिला अपने समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा। जहां एमएलसी किरणपाल कश्यप ने गांव में बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर नजर आई। मीडिया से बातचीत में एमएलसी किरणपाल कश्यप ने विधानसभा 2027 चुनाव की ओर इशारा किया और कहा कि उनकी सरकार सत्ता में आती है तो पठेड से गयाजुद्दीनपुर वाले कच्चे और पथरीले रास्ते को पक्की सड़क के रूप में बनाया जायेगा। गांव में चौतरफा विकास किया जायेगा। इस दौरान पर्यावरण दिवस के अवसर पर बारात घर एवं सचिवालय के प्रांगण में एक पौधा लगाकर ग्रामीणों में एक आदमी एक पेड़ का संदेश दिया।
इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद, चंद्रभान कश्यप,गौरव कश्यप, पूर्व प्रधान भंवर सिंह कश्यप, भारत सिंह कश्यप, प्रधान प्रतिनिधि अजय सकटू, रामपाल सिंह, बच्चन सिंह,समय सिंह, भोपाल सिंह,विकास कुमार, मांगेराम, संजय कुमार, विक्रम सिंह, राफा प्रधान, संजीव राठी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related posts