Raybareli News: युवक की मौत पर भड़के परिजन, मुकदमा दर्ज होने के बाद हुआ अंतिम संस्कार

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के ओनई जंगल मजरे जतुवा गांव निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर हंगामा शुरू कर दिया। परिजन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इंकार करते हुए प्रदर्शन पर बैठ गए। प्रशासन के हस्तक्षेप और मुकदमा दर्ज होने के आश्वासन के बाद ही अंतिम संस्कार कराया जा सका।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ओनई जंगल निवासी 24 वर्षीय बृजेश कुमार का शव उनकी ससुराल गोलहा मजरे थुलवासा में कमरे के अंदर गमछे के फंदे से लटका मिला था। परिजनों का आरोप है कि मृतक के पैर जमीन से सटे हुए और मुड़े हुए थे, जिससे उन्हें घटना पर संदेह हुआ। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।परिजनों का आरोप है कि घटना के एक दिन बाद तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इससे नाराज होकर रविवार सुबह परिजनों ने ओनई जंगल गांव में शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने तक अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे तथा कई थानों की पुलिस भी बुलाई गई।

इसके बावजूद परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे।दोपहर करीब 12 बजे उपजिलाधिकारी गौतम सिंह ने परिजनों से वार्ता की और मुकदमा दर्ज कराए जाने की सहमति दी। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मृतक की पत्नी सोमवती, साली फूलमती, ससुर देवता दीन तथा सास माधुरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की

Related posts