Raybareli News: जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसपी ने करीब 422 दारोगा सिपाहियों समेत अन्य पुलिसकर्मियों के किए बड़े स्तर पर तबादले

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली, में आज दिनांक 7 जून। 2026 दिन रविवार को समय करीब 7बजे जनपद में पुलिस प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बड़े स्तर पर तबादला सूची जारी की है। अपनी तैनाती के बाद पहली बार एसपी द्वारा इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं।

रविवार सुबह पुलिस सोशल मीडिया सेल के माध्यम से जारी आदेश में करीब 400 से अधिक पुलिसकर्मियों को नई तैनाती दी गई है।जारी सूची के अनुसार जनपद के विभिन्न थानों, पुलिस कार्यालयों और रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात 21 उपनिरीक्षकों (दरोगा), 23 मुख्य आरक्षियों (हेड कांस्टेबल) तथा 378 आरक्षियों का स्थानांतरण किया गया है।

इनमें मुंशी, दीवान, महिला आरक्षी, मुख्य महिला आरक्षी एवं सीसीटीएनएस शाखा में कार्यरत कर्मी भी शामिल हैं।स्थानांतरण सूची में महिला थाना, बछरावां, ऊंचाहार, लालगंज, सलोन, गुरुबक्शगंज, शिवगढ़, जगतपुर, डीह, डलमऊ, भदोखर, खीरो तथा हरचंदपुर समेत कई थानों में तैनात उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

वहीं पुलिस लाइन एवं अपराध शाखा में तैनात कई पुलिसकर्मियों को भी फील्ड ड्यूटी पर भेजा गया है।सूची के अनुसार उपनिरीक्षक श्याम बाबू मिश्र को महिला थाना से डायल-112, चंद्रपाल सिंह को बछरावां से नगर कोतवाली, ज्योति मिश्रा को पुलिस लाइन से महिला परामर्श केंद्र लालगंज तथा मनीष कुमार जायसवाल को अपराध शाखा से ऊंचाहार थाना भेजा गया है।

इसके अलावा अन्य कईउपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।पुलिस विभाग के सूत्रों का कहना है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मियों को बदलकर नई तैनाती दी गई है, जिससे कार्यप्रणाली में सुधार और कानून-व्यवस्था पर बेहतर नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

एसपी रवि कुमार के इस निर्णय को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जनपद में पुलिस महकमे के इस बड़े फेरबदल के बाद आने वाले दिनों में थानों की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर इसका असर देखने को मिल सकता है। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित कर्मियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts