Raybareli News: चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज/रायबरेली।थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 38/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अभिषेक कुमार पुत्र पारसनाथ निवासी ग्राम भैयापुर मजरे हिलहा को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त चोरी के एक मामले में काफी समय से वांछित चल रहा था।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को नहर पुल हिलहा के पास से धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई।

थाना प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 38/26 में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts