धारा लक्ष्य समाचार
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। विधानसभा हैदरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत त्रिवेदीगंज मंडल की ग्राम पंचायत रामीपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी प्रियंका सिंह ने की।
अभियान के दौरान ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थलों पर झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गई तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छ वातावरण को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताते हुए लोगों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संयोजन भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष रिंकू वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का अभियान है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत ऋषिपाल सिंह , भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अवध राम, ग्राम प्रधान उदय राज वर्मा, मंगल प्रसाद रावत, गुड्डू रावत, बलराम वर्मा, रमेश वर्मा सहित क्षेत्र के कई भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
स्वच्छता अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने ग्राम पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए निरंतर सहयोग करने का संकल्प लिया।
