भाजपा के आक्रोश सभा पर सपा नेता विष्णु शर्मा ने जिला प्रशासन पर उठाए सवाल
सपा नेता ने कहा क्या कानून का रास्ता सत्ता देखकर बदल जाता है?
वाराणसी में भाजपा के आक्रोश सभा पर सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” ने रोष व्यक्त करते हुए सवालिया निशान उठाया और कहा कि जिला प्रशासन व प्रशासनिक निष्पक्षता मे खुलेआम भेदभाव है । सपा नेता ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा पूर्व से ही यह निर्धारित किया गया है कि सभा, धरना-प्रदर्शन एवं जन आंदोलनों के लिए लाल बहादुर शास्त्री घाट (वरुणा पुल) तथा अंबेडकर चौराहा निर्धारित स्थल हैं। विपक्षी दल जब जिला मुख्यालय अथवा अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगते हैं, तो उन्हें लिखित रूप से बताया जाता है कि निर्धारित स्थानों पर ही आयोजन किया जा सकता है।
भाजपा के आक्रोश सभा में जिला अधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप आयोजित आक्रोश सभा ने कई स्वाभाविक प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
सपा नेताओ ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी को भी उसी स्थान पर अनुमति प्रदान करने की मांग उठाई है।
उन्होने कहा कि पार्टी को किसी भी राजनीतिक दल के कार्यक्रम से आपत्ति नहीं है। हर दल को
यदि जिला मुख्यालय परिसर में सभा आयोजित करने की अनुमति प्रदान की गई थी, तो प्रशासन को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करना चाहिए कि वह अनुमति किस नियम, किस प्रक्रिया और किन शर्तों के अंतर्गत दी गई।
और यदि ऐसी अनुमति संभव है, तो भविष्य में विपक्षी दलों को भी वही अवसर, वही अधिकार और वही प्रशासनिक सहयोग प्राप्त होना चाहिए।
लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति को सत्ता में बैठे लोगों के लिए नियम की धज्जियां जिला प्रशासन द्वारा उड़ाई जा रही है । सपा जल्द ही इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाएगी।
