Haidargadh barabanki news: बांके बिहारी कॉलोनी में इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

हैदरगढ़, बाराबंकी। नगर पंचायत हैदरगढ़ के सर्वांगीण विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी ने मोहल्ला सुभाष वार्ड स्थित बांके बिहारी कॉलोनी में इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन एवं शुभारंभ किया।

इस अवसर पर चेयरमैन  आलोक तिवारी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क और नाली निर्माण से क्षेत्रवासियों को जलभराव, गंदगी तथा आवागमन की समस्याओं से राहत मिलेगी। साथ ही कॉलोनी के लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।


स्थानीय नागरिकों ने लंबे समय से सड़क एवं जल निकासी व्यवस्था की मांग की थी। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य के पूर्ण होने के बाद बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी और आवागमन भी सुगम हो जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड सभासद श्री मोहम्मद इशहाक, श्री रविकांत अग्रवाल, श्री विनीत अवस्थी, श्री जितेंद्र सिंह, श्री गुड्डू मिश्रा, श्री शिव प्रताप सिंह, श्री अरविंद बाजपेई सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत हैदरगढ़ में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी है और आने वाले समय में भी विभिन्न वार्डों में जनहित से जुड़े अनेक विकास कार्य कराए जाएंगे।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “हैदरगढ़ का संपूर्ण विकास” केवल एक नारा नहीं, बल्कि नगर के प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प है, जिसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है।

क्षेत्रवासियों ने विकास कार्य के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पंचायत प्रशासन को धन्यवाद दिया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों को गति देने की अपेक्षा जताई।

Related posts