Raybareli News: संजय नगर में बना आंगनवाड़ी केंद्र, अभिलेखों में ‘पटेल नगर’ दर्ज होने का आरोप; निष्पक्ष जांच की उठी मांग

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। विकास खंड बछरावां की ग्राम सभा बिशुनपुर में नव निर्मित आंगनवाड़ी केंद्र को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनवाड़ी भवन का निर्माण संजय नगर में कराया गया है, जबकि शिलापट्ट एवं अभिलेखों में कार्य का नाम “आंगनवाड़ी केंद्र पटेल नगर” अंकित किया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि भवन वास्तव में संजय नगर में स्थित है और सरकारी अभिलेखों में किसी अन्य स्थान का उल्लेख किया गया है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उनका कहना है कि इस प्रकार की विसंगति से सरकारी अभिलेखों की पारदर्शिता पर प्रश्न उठते हैं।स्थानीय लोगों ने रायबरेली की जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यह स्पष्ट किया जाए कि आंगनवाड़ी केंद्र का वास्तविक स्थान कौन-सा है।

और अभिलेखों में अलग नाम दर्ज होने का कारण क्या है। यदि जांच में किसी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जिले में हाल ही में नई जिलाधिकारी के रूप में सरनीत कौर ब्रोका ने कार्यभार ग्रहण किया है।

Related posts