जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। शहर के जेल रोड स्थित शाश्वत नर्सिंग होम को 10 वर्षीय बच्ची के ऑपरेशन में कथित लापरवाही के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने जांच के बाद सील कर दिया। बच्ची का टॉन्सिल का ऑपरेशन कराया गया था, जिसके बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में उसे लखनऊ रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
परिजनों का आरोप है कि गलत ऑपरेशन और चिकित्सकीय लापरवाही के कारण बच्ची की हालत ब्रेन डेड जैसी हो गई है।पीड़ित परिवार ने डीएम कार्यालय पहुंचकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ नर्सिंग होम की जांच कराई।
जांच के दौरान प्रथम दृष्टया अनियमितताएं मिलने पर नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
