जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
लालगंज (रायबरेली)। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, आदर्श, कामिनी और विधि बाइक से लालगंज से अपने गांव तेजगांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दो सड़का के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने पर तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया।सूचना मिलते ही लालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है, जबकि क्षेत्र में भी हादसे को लेकर चर्चा बनी हुई है।
