नवदंपति को गृहस्थी का सामान भेंट कर दी नए जीवन की शुभकामनाएं
ढाई सौ से अधिक निर्धन परिवारों की बेटियों का विवाह करा चुकी संस्था, समाज सेवा की मिसाल बन रहा सर्व स्वर्णकार सेवा संस्थान
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली से
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
लालगंज, रायबरेली। समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रही सर्व स्वर्णकार सेवा संस्था ने एक बार फिर मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए एक जरूरतमंद जोड़े का विवाह गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया। जनपद रायबरेली के लालगंज कस्बे स्थित संस्था के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राधा सोनी, निवासी रेहुआ, लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ एवं नितिन सोनी, निवासी पूरे बाबा का पुरवा, शांति नगर, लालगंज, रायबरेली वैवाहिक बंधन में बंधे। संस्था के पदाधिकारियों, समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित लोगों ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएं दीं।सर्व स्वर्णकार सेवा संस्था वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय एवं निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह का दायित्व निभा रही है।
संस्था अब तक ढाई सौ से अधिक नवदंपतियों का विवाह संपन्न करा चुकी है। संस्था केवल विवाह तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामग्री भी उपलब्ध कराती है, जिससे वे सम्मानपूर्वक अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकें। यही सेवा भावना संस्था को समाज में एक अलग पहचान दिला रही है।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सोनू सोनी (खागा वाले) ने कहा कि संस्था का उद्देश्य किसी भी जरूरतमंद परिवार की बेटी का विवाह आर्थिक तंगी के कारण रुकने न देना है।
समाज के सहयोग से संस्था निरंतर सेवा कार्य कर रही है और भविष्य में भी अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और सहयोग से ही सेवा का यह कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है। संस्था की ओर से नवविवाहित जोड़े को गृहस्थी की शुरुआत करने के लिए सामान दिया गया
कार्यक्रम के दौरान संस्था की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। इसमें संरक्षक रामबाबू सोनी (दद्दू), पप्पू सोनी (धुरवारा) एवं सुरेश रंगरेजी, अध्यक्ष सोनू सोनी (खागा वाले), उपाध्यक्ष रमेश सोनी एवं महेश सोनी, महामंत्री अजय सोनी, कोषाध्यक्ष अनिल सोनी, संगठन मंत्री पिंकू सोनी, संयुक्त मंत्री कौशल (कंचन), विशिष्ट सदस्य बच्चा सोनी, पप्पू सोनी,
गणेश सोनी, बबलू सोनी, नगर मंत्री शिवम सोनी, दीपू सोनी (मचवापुर) तथा विनोद सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राधा सोनी एवं नितिन सोनी को नवजीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास, समृद्धि और खुशियों की कामना की। साथ ही सर्व स्वर्णकार सेवा संस्था के इस जनकल्याणकारी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता, सहयोग और सामाजिक एकता की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।
