जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के चंदापुर थाना अंतर्गत पूरे रानी मजरे मऊगर्दी गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने देवर और देवरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी शिवदेवी पत्नी रामअचल का आरोप है कि उन्होंने परिवार में बंटवारे के दौरान अपने हिस्से के जेवर मांगे थे। इसी बात को लेकर उनके देवर रमेश और देवरानी राजवती नाराज हो गए। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद पीड़िता ने चंदापुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी रमेश और उसकी पत्नी राजवती के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
