महाराजगंज में 7 अगस्त को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली।महाराजगंज कस्बे में शुक्रवार, 07 अगस्त 2026 को एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में डॉ. गौरव त्रिवेदी (एम.बी.बी.एस., एम.डी., डी.एन.बी. – जनरल मेडिसिन), पूर्व चिकित्सक, एम्स रायबरेली द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।शिविर में मधुमेह (शुगर), उच्च रक्तचाप (बी.पी.), हृदय रोग, लीवर (यकृत) संबंधी बीमारियों, पेट एवं पाचन संबंधी समस्याओं, किडनी रोग, थायराइड, टीबी (ट्यूबरकुलोसिस), सांस एवं फेफड़ों के रोग, गैस, एसिडिटी, गठिया एवं हड्डियों के रोग, स्पॉन्डिलाइटिस, चर्म रोग तथा संक्रामक रोगों के संबंध में विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध रहेगी।

इसके अलावा किडनी रोग एवं डायलिसिस से संबंधित मरीजों को भी आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।यह स्वास्थ्य शिविर दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक गुप्ता मेडिकल हॉल, बैंक ऑफ बड़ौदा के बगल, महाराजगंज, रायबरेली में आयोजित होगा।आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

शिविर से संबंधित जानकारी के लिए 9628970700 एवं 9236922569 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts