जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के स्वागत एवं अभिनंदन को लेकर शुक्रवार को रायबरेली के गोल चौराहा पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, स्वागत बैनरों तथा फूल-मालाओं के साथ उनके आगमन का इंतजार करते नजर आए।
इस अवसर पर भाजयुमो के मीडिया प्रभारी एवं पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य विवेक सिंह भी अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए प्रभावी अभियान चलाए जाएंगे।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले अपने प्रवक्ताओं की भाषा पर नियंत्रण करे, उसके बाद दूसरों को नसीहत दे।रोहित मिश्रा ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।
उन्होंने कहा कि सपा की राजनीति “मुंह में राम, बगल में छुरी” जैसी है। युवा राजनीति का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का युवा भाजपा की नीतियों और सरकार के कार्यों पर भरोसा जता रहा है।उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, “2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश का युवा भाजपा के साथ था, है और रहेगा।”
साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशभर में संगठन को और मजबूत करने तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य करेगा।
