जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज कोतवाली परिसर में शनिवार को नायब तहसीलदार वंदना वर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पांच शिकायतें राजस्व विभाग तथा पांच पुलिस विभाग से जुड़ी रहीं।
समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को नायब तहसीलदार ने गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
मौके पर प्राथमिकता के आधार पर पांच शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को स्थलीय जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया।नायब तहसीलदार वंदना वर्मा ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है।
किसी भी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए और जांच के दौरान दोनों पक्षों को सुनते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।
इस मौके पर कोतवाल जगदीश यादव, देवेंद्र भदौरिया, कानूनगो राकेश यादव, मोहम्मद अहमद, लेखपाल पीयूष शुक्ला समेत राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
