सलोनी इंटरप्राइजेज ‘ग्रामीण उज्ज्वल ज्योति’ का हुआ शुभारंभ।

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की पहल, बिजली बिल में बचत के साथ किसानों को भी मिलेगा लाभ।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज, रायबरेली। कस्बे में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और लोगों को बिजली के बढ़ते खर्च से राहत दिलाने की दिशा में सलोनी इंटरप्राइजेज एवं ग्रामीण उज्ज्वल ज्योति का शुभारंभ किया गया। कस्बे में बालिका इंटर कॉलेज एवं जीआईसी स्कूल के सामने आयोजित कार्यक्रम में सुखराम मौर्य ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।प्रतिष्ठान के माध्यम से ऑन-ग्रिड, हाइब्रिड सोलर सिस्टम एवं सोलर वाटर पंप की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को सरकारी सब्सिडी का लाभ दिलाने,

नेट मीटरिंग तथा सोलर सिस्टम के लिए बैंक फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए सोलर वाटर पंप को विशेष रूप से उपयोगी बताया गया। इससे सिंचाई के लिए डीजल पर होने वाले खर्च में कमी आने के साथ बिजली की उपलब्धता से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रतिष्ठान की ओर से सभी प्रमुख बैंकों के माध्यम से आसान लोन प्रक्रिया, कम ब्याज दर और लंबी अवधि की फाइनेंस सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई।उद्घाटान अवसर पर अरविंद मौर्य, गौरव मौर्य, नवनीत मौर्य, अभिषेक मौर्य, नीरज मौर्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान पिड़ई मनोज मौर्य, नगर पंचायत रामचंद्र बाबू, एसबीआई बैंक मैनेजर अंबर सोनी,

एसबीआई फील्ड अफसर शिखा सिंह, यूको बैंक मैनेजर अनिल चौधरी ग्रामीण पत्रकार के संरक्षक अमित श्रीवास्तव अध्यक्ष कुमारी सोनी, कोषाध्यक्ष रोहित मिश्रा,अंकित मौर्य,राजेन्द्र मौर्य,छोटेलाल यादव,छोटेलाल मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।प्रतिष्ठान के संचालकों ने बताया कि इच्छुक उपभोक्ता सोलर योजना, सब्सिडी, फाइनेंस और सोलर वाटर पंप से संबंधित जानकारी के लिए दिए गए संपर्क नंबरों 8318658921,9565392969पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts