अगर प्रदूषण बढ़ भी गया तो क्या हो गया… दीवाली की आतिशबाजी पर सीएम योगी का बयान, बोले- अपने आप कम हो जाएगा

Dhara Lakshya samachar

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के बाद अचानक से बढ़े एक्यूआई को लेकर छिड़े विवाद पर कहा कि लोगों ने पूरे उत्साह के साथ दिवाली मनाई और प्रदूषण को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है. लोगों ने बेहद उत्साह के साथ दिवाली मनाई और खूब आतिशबाजी की.

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली पर्व के दौरान प्रदूषण बढ़ने को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि प्रदूषण अंततः कम हो जाएगा. मुख्यमंत्री ने यह सवाल भी उठाया कि इस मुद्दे को उठाने वाले उन लोगों पर चुप क्यों रहते हैं, जिन्होंने कथित तौर पर भ्रष्टाचार के जरिये पूरी व्यवस्था को प्रदूषित किया है. लखनऊ में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों ने पूरे उत्साह के साथ दिवाली मनाई और प्रदूषण को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है.

दिवाली पर हुई आतिशबाजी को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान.

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग कह रहे हैं कि दिवाली की वजह से प्रदूषण बढ़ गया है. अगर बढ़ भी गया है तो क्या हुआ? यह कम भी हो जाएगा. आप क्यों चिंतित हैं?’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों ने अपने भ्रष्ट आचरण से पूरी व्यवस्था को प्रदूषित किया है, उनसे कोई सवाल नहीं करता. लेकिन अगर जनता एक दिन आतिशबाजी के साथ उत्सव मनाती है, तो अचानक प्रदूषण एक मुद्दा बन जाता है.’

’ मुख्यमंत्री ने जश्न का बचाव करते हुए कहा कि लोगों ने आतिशबाजी और पूरे उत्साह के साथ त्योहार मनाकर बिल्कुल सही किया. उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने बेहद उत्साह के साथ दिवाली मनाई और खूब आतिशबाजी की. हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि कोई पाबंदी नहीं लगाएंगे. लोगों को आतिशबाजी करने और उत्सव मनाने दीजिए.’’

साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति सरकारी सेवा के नियुक्ति पत्र

सीएम योगी ने कहा, ‘साढ़े नौ लाख को देने के बाद मैंने कहा था कि अगले 6 महीने के अंदर मैंने कहा 26 जनवरी तक हम 1 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र और देंगे तो उसी समय सैफई सिंडिकेट के सरगना की ओर से एक बयान आ गया कि नियुक्ति पत्र कब और वितरित होंगे. मैंने कहा गिनती अगर आती हो, यद्यपि जब हम नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे होते हैं, तब उस वक्त उनका सोने का समय होता है. भाई बड़े घर के लोग हैं.’

इसके आगे सीएम योगी ने कहा, ‘दीपावली का समय होता है, हो सकता है कि मित्रों के साथ खेलते-खेलते कहीं महाभारत के सारे रिश्ते होते हैं तो भाई जुआ चल ही जाता है. तो रात्रि भर जब जुआ खेलते होंगे तो सुबह देर में जगने की आदत होती है. 12:00 बजे, 2:00 बजे, 4:00 बजे तक सो-सो के उठ रहे हैं आराम से. तो इतनी देर में सो के उठेंगे तो उसके बाद पता नहीं होता है कि नियुक्ति पत्र वितरित हो गया है.

उनको याद नहीं होता होगा. तो मैंने तब कहा था, मैंने कहा यार गिनना शुरू करो, गिनती नहीं आती होती है तो ट्यूटर के रूप में शिवपाल यादव को अपने साथ रख लो. उनको पुराना काउंटिंग का अभ्यास है. बहुत अच्छा अभ्यास उनके पास है. अनुभवी नेता हैं, जीवन भर गिनते ही हैं, गिनते ही रहे

 

सादर साभार न्यूज 18

Related posts