धारा लक्ष्य समाचार पत्र
Yogi Adityanath Vs Akhilesh Yadav on SIR: बीजेपी के सबसे बड़े फायरब्रांड नेता सीएम योगी आदित्यनाथ क्या इंटेंसिव रिवीजन (SIR) यानी वोटर लिस्ट पुनरीक्षण प्रक्रिया से नाराज हैं? अब तक जहां समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और समूचा विपक्ष चुनाव आयोग पर मतदाताओं के नाम काटने का आरोप लगा रहा था,
अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद दावा कर दिया है कि एसआईआर के दौरान राज्य के 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं. सीएम योगी के इस बयान के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा और पूरे मामले को सत्ता पक्ष की नई चुनावी चाल करार दिया.
Yogi Adityanath Vs Akhilesh Yadav on SIR: यूपी चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में हिंदू वोटरों के नाम कटने पर बवाल शुरू हो गया है. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR पर सियासी लड़ाई अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है. अभी तक विपक्षी दल खासकर कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के नेता चुनाव आयोग पर वोट काटने और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगा रहे थे,
लेकिन अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ही दावा कर दिया है कि यूपी में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट काट दिए गए हैं. उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में 1.65 फीसदी तेजी पर हैरानी जताया. अब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने योगी पर तंज कसते हुए बड़ी बात कह दी, जो यूपी चुनाव 2027 में बड़ा रोल अदा कर।
सादर साभार न्यूज 18
