जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज, रायबरेली। प्रदेश सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को महराजगंज कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जसवंत्री देवी मंदिर परिसर से शुरू हुई यात्रा की अगुवाई नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू और उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम ने की।
हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और नगरवासी जब सड़कों पर निकले तो पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।तिरंगा यात्रा जसवंत्री देवी मंदिर से निकलकर पुलिस चौकी तिराहा, सुखई का पुरवा, रंधावा रोड और घसमंडी चौराहे से होते हुए कस्बे की प्रमुख गलियों से गुजरी। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए।
यात्रा में राजा चंद्रचूड़ सिंह इंटर कॉलेज और स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं के साथ नगर पंचायत के सभासदों व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी को राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और ध्वज संहिता के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील की।यात्रा में पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, नगर पंचायत प्रतिनिधि प्रभात साहू, जिला महामंत्री शरद सिंह, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, मंडल उपाध्यक्ष भोलू सिंह
पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, पूर्व जिला प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा, सरोज गौतम, मंडल महामंत्री राघवेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, मनीष सिंह, विद्यासागर अवस्थी, विजय धीमान, नूरुल, सभासद धर्मेंद्र वर्मा, सभासद निहाल वर्मा, हर्ष तिवारी, शक्ति रस्तोगी, संतोष मौर्य, अर्पित वर्मा, विशाल सिंह और कमलेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
