धारा लक्ष्य समाचार
सहारनपुर।
थाना जनकपुरी पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। थाना प्रभारी नेमचंद्र सिंह के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम एसआई मोनिका यादव, पुष्पा, निशा, प्रतिभा, वीरवती द्वारा थाना जनकपुरी क्षेत्र के
बेरी बाग, जेल चुंगी, महीपुरा चौक, जनक नगर क्षेत्र में जाकर महिलाओं को डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड, साइबर क्राइम और झूठी अफवाहों से बचने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं, महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।पुलिस टीम ने 1090 वूमेन पावर, 1930 साइबर अपराध, 108 एंबुलेंस, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए। टीम ने महिलाओं की समस्याएं भी सुनीं और किसी भी परेशानी में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
