Saharanpur NEWS कैलाशपुर की गलियां बनीं तालाब – ग्रामीण परेशान जलभराव से स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानी

 

धारा लक्ष्य समाचार
गागलहेड़ी

। ब्लॉक पुवारका के गांव कैलाशपुर स्थित मोहल्ला गप्पन रोड़ में तालाब का पानी सड़क पर जमा होने से ग्रामीण परेशान हैं। सड़क पर पानी जमा रहने के कारण यह मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। इसी मार्ग पर आगे शिक्षण संस्थान होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीण सद्दाम, रवि, सुशील, इमरान, उमर, राकिब, रवित, बंटी, मोंटी व विजय ने बताया कि जलभराव की समस्या को लेकर वे कई बार ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।ग्रामीणों ने संबंधितअधिकारियों से सड़क पर जमा पानी की निकासी कराकर जलभराव की समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।

Related posts