विधायक कुर्सी साकेंद्र प्रताप वर्मा ने वितरित किया कैशलैस कार्ड।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बाराबंकी: मुख्यमंत्री कैशलैस चिकित्सा योजना के अंतर्गत शिक्षकों के बाद अब बेसिक शिक्षा परिषद के साढ़े तीन लाख रसोईयों को आच्छादित करने के क्रम में रविवार को विधायक कुर्सी साकेंद्र प्रताप वर्मा ने सभी रसोइयों को कैशलेस कार्ड वितरित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार निरन्तर सभी के कल्याण में लगी है और हम संकल्पित हैं कि प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, आगे उन्होंने कहा कि हमार प्रयास है कि कुर्सी विधानसभा सभा का विकास अब दिखाई देने लगा है। जिस चहमुखी विकास का संकल्प आज से 10 साल पहले देखा था।
वह पूरा हो रहा है। अब रसोइयों का मानदेय तीन हज़ार हो गया है, सरकार आगे भी विकास की योजनाएं ला रही और विकसित प्रदेश का संकल्प पूरा हो रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार फतेहपुर वैशाली अहलावत, खंड शिक्षा अधिकारी फतेहपुर धर्मेंद्र प्रसाद, खंड शिक्षा अधिकारी निंदूरा अंबिका प्रसाद ओझा, फतेहपुर और निंदूरा की रसोइया और सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
