राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन।

जंक फूड के दुष्प्रभावों से छात्राओं को किया जागरूक, संतुलित आहार अपनाने का दिया संदेश।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, रायबरेली में गृहविज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रीति तिवारी ने की। प्रतियोगिता का विषय ‘जंक फूड का स्वास्थ्य पर प्रभाव’ रखा गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने जंक फूड के बढ़ते प्रचलन और उससे होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने बताया कि फास्ट फूड और जंक फूड के अत्यधिक सेवन से मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग तथा अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं पौष्टिक एवं संतुलित आहार स्वस्थ जीवन की आधारशिला है।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रीति तिवारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के बीच जंक फूड का चलन तेजी से बढ़ रहा है,

जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने छात्राओं से घर में बने पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता देने, संतुलित आहार अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का आह्वान किया।गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ खान-पान की आदतों के प्रति प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी छात्राओं को पोषण के महत्व और संतुलित भोजन के लाभों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में श्रीमती शिखा मौर्या, डॉ. राम दर्शन, श्रीमती प्रियंका गोसिया नायक, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. स्नेह सिंह, डॉ. सलोनी भसीन, डॉ. स्वर्णिमा जायसवाल, श्रीमती गायत्री मिश्रा, श्रीमती सविता सिंह सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

फोटो- राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं एवं उपस्थित शिक्षिकाएं।

Related posts