भाजपा महराजगंज मंडल की कार्यसमिति सत्यापन बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज, रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी महराजगंज मंडल की कार्यसमिति सत्यापन बैठक गुरुवार को मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, शक्ति केंद्रों की गतिविधियों की समीक्षा तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रवासी पदाधिकारी एवं भाजपा जिला मंत्री शिवेंद्र सिंह ने विशेष रूप से सहभागिता करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और आगामी अभियानों के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बूथ और शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाकर पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।बैठक की विशेषता यह रही कि मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ मौजूद रहे।

मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्वहन में सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, पूर्व जिला महामंत्री सरोज गौतम, मंडल उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री राघवेंद्र सिंह, सत्रोहन लोधी, राम प्रकाश गौतम, लक्ष्मी नारायण लोधी, शिवरामन प्रताप सिंह, भोलू सिंह, कल्पेश शुक्ला, हनुमंत लाल शुक्ला, शेर बहादुर सिंह, अशोक वर्मा, वीरेंद्र अवस्थी, शिव शंकर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts