रायबरेली में सपा प्रभारी नीरज कुशवाहा का भव्य स्वागत, 2027 मिशन को लेकर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा छह जिलों का प्रभारी नियुक्त किए गए आंवला सांसद नीरज कुशवाहा के रायबरेली में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से नवनियुक्त जिला प्रभारी का स्वागत कर उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया।इस अवसर पर आयोजित बैठक में संगठन को जनपद में और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करने पर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त किया जाएगा।कार्यक्रम में ऊंचाहार से सपा प्रत्याशी आकाश मौर्य, सलोन से देवेंद्र भीमराज सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। सभी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ पूरी एकजुटता और समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए समाजवादी विचारधारा को और मजबूत किया जाएगा।

तथा जन-जन की आवाज को बुलंद करने के लिए पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी।

Related posts