राहत सामग्री वितरित कर लिया जमीनी हालात का जायजा प्रभावित परिवारों से संवाद कर जाना उनका हाल
अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज/रायबरेली।मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उत्तर प्रदेश दिनेश प्रताप सिंह जी ने आज तहसील एवं विकासखंड महराजगंज के जलभराव से प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राशन किट व राहत सामग्री का वितरण किया।
शुक्रवार को उद्यान मंत्री ने लालगंज मजरे मोन में पहुंचकर जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया तथा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर जलभराव के कारण उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा आवश्यकतानुसार खाद्य सामग्री, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य जरूरी सहायता की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
इसके उपरांत मा० मंत्री ने ग्राम कोटवा मदनिया पहुंचकर जलभराव से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मा० उद्यान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। प्रभावित परिवारों तक शासन-प्रशासन की सहायता समय से पहुंचाई जाए। जलभराव वाले क्षेत्रों में आवागमन, स्वच्छ पेयजल, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए।उन्होंने कहा कि शासन एवं जिला प्रशासन की प्राथमिकता प्रत्येक प्रभावित परिवार को संकट की इस घड़ी में हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते हुए स्थिति पर नजर रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल राहत एवं बचाव की कार्रवाई सुनिश्चित करें निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी, उप जिलाधिकारी महराजगंज चन्द्र प्रकाश गौतम,
क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, मण्डल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, तहसीलदार शालिनी तिवारी,बीईओ राम मिलन, सप्लाई इंस्पेक्टर मुकेश पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
