SAHARANPUR NEWS अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, दो डंपर सीज

धारा लक्ष्य समाचार 

बिहारीगढ़।

थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ बिहारीगढ़ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दो डंपरों को सीज कर दिया। ताल्हापुर मार्ग पर पुलिस की चेकिंग के दौरान खनन सामग्री से भरे दोनों डंपर पकड़े गए। पूछताछ और जांच के दौरान वाहन चालक खनन सामग्री के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई से खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने प्रकरण की रिपोर्ट खनन विभाग को भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि खनन सामग्री की वैधता और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच हो सके।थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन और खनन सामग्री के बिना वैध दस्तावेज परिवहन पर पुलिस की नजर है। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन अथवा बिना वैध दस्तावेज खनन सामग्री का परिवहन करने वालों सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts