SAHARANPUR NEWS गागलहेड़ी में धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्रा

 

मनमोहक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

धारा लक्ष्य समाचार
गागलहेड़ी।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर शुक्रवार को कस्बा गागलहेड़ी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल एकेडमी, दिनारपुर से हुआ। शोभायात्रा दिनारपुर की विभिन्न गलियों से होते हुए कस्बा गागलहेड़ी के मुख्य बाजार पहुंची। यहां श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा भगवानपुर रोड स्थित सत्य श्री कृष्ण इंटर कॉलेज पहुंची, जहां विधिवत रूप से शोभायात्रा का समापन किया गया।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर झांकियों का स्वागत किया।
शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल शोभायात्रा के साथ मौजूद रहा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।

Related posts